गाँव में अचानक पहुँचे उपनिदेशक पंचायत, बंद शौचालय से लेकर जलजमाव तक सब देखा, दिए सख्त निर्देश

गाँव में अचानक पहुँचे उपनिदेशक पंचायत, बंद शौचालय से लेकर जलजमाव तक सब देखा, दिए सख्त निर्देश

सहजनवा (गोरखपुर)। तहसील सहजनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेउसा दुबे में शुक्रवार शाम अचानक उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर पहुँचे और पूरे गाँव का बारीक निरीक्षण किया। ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया जब उपनिदेशक ने खुद बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का गड्ढा खुलवाया और उसकी हालत देखकर नाराजगी जताई।उपनिदेशक ने तुरंत सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एनएम सेंटर से परशुराम शर्मा के घर तक जाने वाली टूटी सड़क का जायजा लिया और कहा कि इसे तत्काल मरम्मत कराया जाए। साथ ही जलजमाव वाली जगह को ऊँचा करवाने, दोनों तरफ पक्की नाली बनाने और शिव मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर नई नाली का निर्माण कराने के आदेश दिए।

गाँव की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी को देखते हुए उपनिदेशक ने जेट पंप लगवाने के भी निर्देश दिए। डीह बाबा स्थान के पास लंबे समय से बंद पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को भी 48 घंटे में ठीक कराने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक के साथ डीपीएम दिनेश चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी विनय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्यास मुनि, कंश चौहान, राजेश चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े अधिकारी का गाँव में इस तरह अचानक आना और हर छोटी-बड़ी समस्या को खुद देखकर तुरंत समाधान के निर्देश देना कई साल बाद हुआ है। ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही गाँव की तस्वीर बदलेगी।उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने जाते-जाते कहा, “स्वच्छता, सड़क और पेयजल ये गाँव के मूलभूत अधिकार हैं। कोई भी काम लटकने नहीं देंगे। सभी निर्देशों का अनुपालन अगले 15 दिन में दिखना चाहिए।

Previous articleरायबरेली: अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, 94 लीटर कच्ची शराब बरामद, 600 किग्रा लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज
Next articleगौसेवा में रमे एसपी संदीप कुमार मीना: मगहर की कान्हा गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here