रायबरेली: अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, 94 लीटर कच्ची शराब बरामद, 600 किग्रा लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज

रायबरेली: अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, 94 लीटर कच्ची शराब बरामद, 600 किग्रा लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज

रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में दो संयुक्त टीमों ने लालगंज व गुरुबक्शगंज क्षेत्र में कई गांवों में दबिश दी।कार्रवाई का विवरण थाना खीरों क्षेत्र के मुस्तकीमगंज व बेहटा सातनपुर

थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के सोमवंशी का पुरवा व बढ़ईन का पुरवा इन स्थानों पर छिपे अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर लगभग 600 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। 94 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। चार शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव व चौकी प्रभारी लल्लाखेड़ा, तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार व थाना गुरुबक्शगंज की टीम शामिल रही।जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई होगी।

त्योहारों के सीजन में जिले को शराब माफिया मुक्त बनाने के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा।आबकारी विभाग की अपील अवैध शराब की सूचना तुरंत आबकारी हेल्पलाइन या नजदीकी थाने पर दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

 

Previous articleअंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर वृद्धाश्रम में विशेष विधिक-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, बुजुर्गों को बताया गया उनका हक
Next articleगाँव में अचानक पहुँचे उपनिदेशक पंचायत, बंद शौचालय से लेकर जलजमाव तक सब देखा, दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here