रायबरेली: मतदाता सूची को 100% डिजिटल व त्रुटिरहित बनाने की मुहिम तेज, डीईओ हर्षिता माथुर ने की समीक्षा

रायबरेली: मतदाता सूची को 100% डिजिटल व त्रुटिरहित बनाने की मुहिम तेज, डीईओ हर्षिता माथुर ने की समीक्षा
रायबरेली।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीईओ ने साफ कहा, “मतदाता सूची सबसे संवेदनशील दस्तावेज है। निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार हर प्रविष्टि का 100% सटीक डिजिटाइजेशन समयबद्ध पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।
एक भी त्रुटि बर्दाश्त नहीं होगी।”राजनैतिक दलों को नाम जोड़ने, काटने, स्थानांतरण व सुधार के सभी फार्मों की वर्तमान स्थिति बताई गई। डीईओ ने अपील की कि अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) को सक्रिय करें, 18 साल पूरा कर चुके हर पात्र युवा का नाम जुड़े और मृतक-स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटें।उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जल्द ही सभी विधानसभाओं में फिर से संयुक्त बैठकें होंगी।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने की यह मुहिम अब अंतिम चरण में है।
Previous articleसीएम योगी ने रात में किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, अपने हाथों से बांटे कंबल-भोजन, बोले – कोई सड़क पर न सोए
Next articleसंतकबीरनगर: स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल-वस्त्र, चेहरों पर आई रौनक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here