संतकबीरनगर: स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल-वस्त्र, चेहरों पर आई रौनक
संतकबीरनगर।
कड़ाके की ठंड में मानवता की अनुपम मिसाल पेश करते हुए सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने स्वर्गीय पिता पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्य स्मृति में विशाल कंबल-वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन चतुर्वेदी परिवार ने गांव भिटहा में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल, ऊनी वस्त्र और नकद राशि बांटी।
ठिठुरती सर्दी में कंबल हाथ लगते ही गरीबों-बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और आशीर्वाद की बौछारें बरसने लगीं।डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छोटे भाई राकेश चतुर्वेदी, बेटों अखंड प्रताप व रजत चतुर्वेदी के साथ खुद हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचाया। डॉ. उदय ने कहा, “पिताजी का आशीर्वाद है कि हम हर साल ठंड में गरीबों का दर्द बांटते हैं। यह सिलसिला पूरे सर्दी भर चलता रहेगा।
”चतुर्वेदी परिवार की सदैव सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका रहती है। चाहे गरीब बेटियों की शादी हो या किसी के सुख-दुख में साथ देना, परिवार हमेशा आगे रहता है। गरीबों ने एक स्वर में कहा, “ईश्वर चतुर्वेदी परिवार को सुख-समृद्धि दे।”ठंड अभी और बढ़ेगी, लेकिन चतुर्वेदी परिवार का यह पुनीत कार्य गरीबों के लिए सर्द रातों में गर्माहट बनकर रहेगा।















