सीएम योगी ने रात में किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, अपने हाथों से बांटे कंबल-भोजन, बोले – कोई सड़क पर न सोए

 सीएम योगी ने रात में किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, अपने हाथों से बांटे कंबल-भोजन, बोले – कोई सड़क पर न सोए

गोरखपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात गोरखपुर में अचानक दो रैन बसेरों का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन व झूलेलाल मंदिर के पास बने आश्रय-गृहों में पहुंचकर उन्होंने वहां ठहरे सैकड़ों जरूरतमंदों से आत्मीय संवाद किया और खुद कंबल-भोजन वितरित किया।रैन बसेरों में देवरिया, कुशीनगर, बलिया, बिहार सहित दूर-दराज से आए लोग ठहरे थे। कोई परीक्षा देने आया था, कोई इलाज कराने, तो कोई रोजगार की तलाश में। सीएम ने हर एक से कुशलक्षेम पूछा और सुविधाओं का जायजा लिया। लोग भावुक हो उठे कि मुख्यमंत्री रात में खुद उनके पास आए।सीएम ने सख्त निर्देश दिए – सभी रैन बसेरों में भरपूर बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई और भोजन की व्यवस्था हो

कोई व्यक्ति फुटपाथ या खुले में न सोए, तुरंत आश्रय में पहुंचाया जाए

तहसील व नगर निकायों को कंबल-ऊनी कपड़े वितरण व अलाव के लिए पर्याप्त बजट फंड दिया गया है

सीएम योगी ने कहा, “हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है। शीतलहर से किसी को तकलीफ न हो, सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” गोरखपुर में नगर निगम 14 रैन बसेरे चला रहा है, जहां 700 से 1000 लोग रह सकते हैं। निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महंत रवींद्रदास सहित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Previous articleबिजली बिल राहत योजना का धमाका, नेवास कैंप में एक दिन में 3.61 लाख रुपये वसूली
Next articleरायबरेली: मतदाता सूची को 100% डिजिटल व त्रुटिरहित बनाने की मुहिम तेज, डीईओ हर्षिता माथुर ने की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here