बिजली बिल राहत योजना का धमाका, नेवास कैंप में एक दिन में 3.61 लाख रुपये वसूली
गोरखपुर। पिपरौली
विद्युत बिल राहत योजना-2025 के तहत नौसढ़ उपकेंद्र क्षेत्र के नेवास गांव में लगाए गए विशेष कैंप में ग्रामीणों का जोश देखते ही बना। मात्र एक दिन में कुल 3.61 लाख रुपये की वसूली हुई, जिसमें 18 “नेवर पेड” उपभोक्ताओं से 1.40 लाख और 30 लंबे समय से बकाया वाले उपभोक्ताओं से 2.21 लाख रुपये जमा हुए।योजना के तहत 100% सरचार्ज माफी के साथ 31 दिसंबर 2025 तक मूलधन पर 25% छूट मिल रही है। इसके बाद भी योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, लेकिन ज्यादा छूट के लिए इसी माह भुगतान जरूरी है।
जेई नौसढ़ विपीन सिंह ने बताया, “यह सुनहरा मौका है। जो पहले आएगा, पहले पाएगा। बकाया चुकाने से कनेक्शन कटने का डर खत्म, भारी बचत भी।” एक ग्रामीण संतोष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “दो साल का बकाया चुकाया, लगभग 50% पैसे बच गए।”विभाग की अपील है कि उपभोक्ता नौसढ़ उपकेंद्र, उपखंड कार्यालय या लगने वाले कैंपों में तुरंत रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ उठाएं।
कैंप में अरविन्द, आकाश , काली प्रसाद, जितेन्द्र साहनी सहित पूरी टीम ने सहयोग किया।अबकी बार, बिजली बिल का बोझ हल्का करने का सबसे अच्छा मौका! जल्दी कीजिए।















