खलीलाबाद में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर भव्य शोभा यात्रा, गतका पार्टी ने बांधा समाँ

खलीलाबाद में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर भव्य शोभा यात्रा, गतका पार्टी ने बांधा समाँ

संतकबीरनगर .

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी खलीलाबाद में पूरा दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। सुबह अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। ग्रंथी भाई सोहन सिंह और चंडीगढ़ से आए रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह एवं साथियों ने “धन गुरु तेग बहादुर साहिब” का शबद गाकर समस्त गुरुद्वारा परिसर को भक्तिमय कर दिया। अरदास के बाद भजन-कीर्तन का समापन हुआ।

देर सायं नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सबसे आगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में पालकी साहिब की सवारी थी। पालकी के आगे सिख महिलाएँ और बच्चे झाड़ू की सेवा करते हुए चल रहे थे। पंच प्यारे भव्य वेशभूषा में शोभा बढ़ा रहे थे। आगरा से आई गतका पार्टी ने तलवारबाजी, लाठी-खेल और करतबों से सबका मन मोह लिया। भजन गायक हर महेंद्र पाल सिंह रोमी के मधुर शबदों ने पूरे नगर को सराबोर कर दिया। यात्रा शुगर मिल तिराहा से शुरू होकर मेंहदावल-मधुकुंज चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुँची।

हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत स्वामी विनय नंद जी महाराज ने कहा, “हिंदुस्तान कभी भूल नहीं सकता कि गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना शीश दे दिया। उनका त्याग और बलिदान हर भारतीय के हृदय में अमर है।”

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सरदार जगबीर सिंह, सतनाम सिंह, महंत स्वामी विनय नंद जी महाराज, भारत तिब्बत संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, वागेश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, राधेश्याम जयसवाल, कन्हैया वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जीत सिंह और बॉबी सिंह को सिरोपा और गुरु प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी उदय राज तिवारी, सरदार अजीत सिंह, जगवीर सिंह, प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरवेज सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, कमलजीत कौर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Previous articleयूपी बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘स्किल हब’: गोरखपुर में 18 करोड़ की नई ITI का लोकार्पण, CM योगी ने दिखाया नया विजन
Next articleबिजली बिल राहत योजना का धमाका, नेवास कैंप में एक दिन में 3.61 लाख रुपये वसूली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here