डीएम ने मगहर में 5 बूथों का किया निरीक्षण  

डीएम ने मगहर में 5 बूथों का किया निरीक्षण  

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में गुणवत्ता व शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश

संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के मगहर कस्बे में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने उच्च प्रथमिक विद्यालय (बूथ संख्या 417) सहित कुल 5 मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि:

– प्राप्त सभी गणना फॉर्म शत-प्रतिशत बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करें  

– SIR कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाएं  

– निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें  

– लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी  

जिलाधिकारी ने फीडिंग एवं अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर: SSR-2026 में सबसे तेज़ काम करने वाले बीएलओ सम्मानित, मंडलायुक्त-डीएम ने थपथपाई पीठ
Next articleमंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here