मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ।
गोरखपुर।
संविधान दिवस के अवसर पर आज गोरखपुर मंडल के पंचायती राज कार्यालय में देश के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उपनिदेशक पंचायत, गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान की उद्देशिका की सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम की शुरुआत में श्री ठाकुर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के महत्व, इसकी विशेषताओं और मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। हमें हर दिन इसके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।”इसके बाद पूरे सभागार में गूंज उठा –
“हम भारत के लोग… भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए… दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”शपथ ग्रहण के बाद सभी ने तालियां बजाकर बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन किया। उपनिदेशक ने सभी से अपील की कि संविधान के मूल्यों को केवल शपथ तक सीमित न रखें, बल्कि अपने दैनिक कार्यों और व्यवहार में भी उतारें।कार्यक्रम में मंडल के सभी अधिकारी-कर्मचारी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर कार्यालय परिसर में संविधान की उद्देशिका के बड़े-बड़े पोस्लोगन भी लगाए गए थे















