उत्तर प्रदेश गोरखपुर
खुद का रोजगार करना चाहते हैं, लेकिन मशीन खरीदने को पूंजी नहीं है। तो, अब पूंजी के बिना भी दोना पत्तल और पॉपकार्न उत्पादन के क्षेत्र के खुद का उद्यम शुरू करने में खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड मदद करेगा।
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दोना पत्तल और पापकार्न बनाने का काम करने वाले परम्परागत कारीगरों और स्वरोजगार में रूचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों को आधुनिक मोटराइज्ड पापकॉर्न मेकिंग मशीन और दोना पत्तल मशीन मुफ्त दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को मिलेगा फायदा गोरखपुर के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल के मुताबिक, इस योजना का लाभ 18 से 45 वर्ष की उम्र के पात्र लोगों को दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी/ इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र फोटो, आधार कार्ड, जाि प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के बाद होगा चयन उन्होंने बताया, निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम आगत प्रथम पावत के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा। चयनोपरान्त चयन-सूची विभाग के मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित की जायेगी। विभाग द्वारा मशीनें उपलब्ध कराये जाने पर चयनित लाभार्थियों को वितरित की जायेगी । विशेष जानकारी के लिए 0551-2201570, 9450885941, 8756383626 और 9580503191 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।















