नगर निगम की भूमि सुरक्षित करने का अभियान।

नगर निगम की भूमि सुरक्षित करने का अभियान।

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सहित राजस्व टीम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने लेखपालों से सीधा संवाद कर धरातल की स्थिति जानी और पारदर्शिता व परिश्रम पर जोर दिया। उन्होंने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि निगम की हर भूमि को सुरक्षित रखा जाए।

उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए कि अतिक्रमण हटाकर तार फेंसिंग और बोर्ड लगाए जाएं तथा भूमि को निगम के भूमि बैंक में शामिल किया जाए। तुर्कमानपुर व खुर्रमपुर की भूमि पर कॉम्प्लेक्स के लिए एनओसी ली जाए। गुलहरिया में जनता को रास्ता उपलब्ध कराया जाए। बशारतपुर में कल्याण मंडप के लिए भूमि संरक्षित की जाए।

सैम्पवेल के लिए चिन्हित भूमि पर निर्माण शुरू हो। कुलपति आवास के सामने प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए भूमि दी जाए। महादेव झारखंडी टाउन नंबर 3 में कब्जा लिया जाए। नौसढ़ गाटा में फेंसिंग कर भविष्य में कॉम्प्लेक्स निर्माण सुनिश्चित किया जाए। गुलहरिया में ध्वस्तीकरण का मलबा शीघ्र हटाया जाए।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने गुणवत्ता, ईमानदारी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

गोरखपुर नगर निगम अब भूमि संरक्षण और राजस्व वसूली में पूरी तरह सक्रिय है।

Previous articleगोरखपुर में निवेश की नई उड़ान: GBC-5 नवंबर अंतिम सप्ताह में, गीडा स्थापना दिवस 30 नवंबर को धूमधाम से
Next articleगोरखपुर महोत्सव 2026 की भव्य तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here