मिस्टर मंडल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025: सेमी खान बने चैंपियन, गोरखपुर में फिटनेस का उत्सव

मिस्टर मंडल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025: सेमी खान बने चैंपियन, गोरखपुर में फिटनेस का उत्सव

गोरखपुर। मसल्स की धमक और फिटनेस का जज्बा! गोरखपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एम.एस.आई. इंटर कॉलेज में मिस्टर मंडल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन हुआ। मंडल के सैकड़ों बॉडी बिल्डरों ने स्टेज पर अपनी काया का जलवा बिखेरा, दर्शकों की तालियां गूंजीं। सेमी खान (जी.जेड.आई. जिम) ने मिस्टर मंडल 2025 का खिताब जीता। उन्हें ट्रॉफी, साइकिल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। रनर-अप सोमनाथ (द राहुल फिटनेस) रहे। मेंस फिजिक में अफजल हुसैन (द रॉक जिम) विजेता बने, उन्हें एलईडी टीवी भेंट हुई। निर्णायक मंडल में तनवीर खान (नेशनल जज), मोहम्मद नाजिम और दीपक कुमार (स्टेट जज) शामिल रहे। चेयरमैन फहीम खान ने कार्यक्रम संचालित किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट समद गुफरान (बीजेपी पार्षद) और अध्यक्ष सैयद शाहाब अहमद उपस्थित रहे। भार वर्ग विजेता: 0–55 किग्रा: सन्नी कुमार

55–60: मनोज कुमार

60–65: शोएब खान

65–70: नितेश

70–75: विवेक शर्मा, सगीर अहमद

75+: सेमी खान

तनवीर खान ने अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम और फहीम खान को स्टेट जज टैग से सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता युवाओं—हमजा खान, साहिल आदि—को स्मृति चिन्ह मिले। आयोजन का उद्देश्य: युवाओं को नशे से दूर रख स्वस्थ राष्ट्र बनाना। गोरखपुर फिटनेस हब की ओर अग्रसर!

 

Previous articleयोगी जी की अगुवाई में गोरखपुर गूंजा ‘वंदे मातरम्’ सरदार पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य पदयात्रा, राष्ट्रप्रेम से सराबोर शहर
Next articleफर्जी निवेश योजना से करोड़ों की ठगी: सुकान्ता बैनर्जी गिरफ्तार, गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here