नाव हादसे में मृत छात्र के परिवार को डीएम का सहारा: 4 लाख सहायता, सस्ता ऋण व न्याय का आश्वासन

नाव हादसे में मृत छात्र के परिवार को डीएम का सहारा: 4 लाख सहायता, सस्ता ऋण व न्याय का आश्वासन

गोरखपुर: झंगहा के करही घाट पर नाव पलटने से मृत जोगिया निवासी होनहार छात्र कृष्ण चतुर्वेदी के परिवार से ब्राह्मण जनकल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिला। राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय के नेतृत्व में मांग की गई कि जर्जर नाव और नशे में धुत चालक की लापरवाही पर दोषियों को सजा मिले। 

डीएम ने संवेदना जताते हुए बताया कि चालक पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का शासन से आग्रह करेंगे। आपदा राहत कोष से गुरुवार को 4 लाख रुपये परिवार को मिलेंगे। मृतक के पिता मदनेश चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व पीएम रोजगार सृजन योजना से सस्ते ऋण की सुविधा तत्काल शुरू होगी। बैंक व उद्योग केंद्र को निर्देश: न्यूनतम ब्याज पर ऋण स्वीकृत कर व्यवसाय शुरू कराएं। 

डीएम ने घाटों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा, जर्जर नौकाओं पर रोक व लाइसेंसधारी नाविक तैनाती का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव धनंजय तिवारी, विवेक मिश्र आदि शामिल। परिवार को आत्मनिर्भर बनाने और न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता से बैठक संपन्न।

Previous articleएसआईआर अभियान 7 नवंबर से, बीएलओ तीन बार घर-घर सत्यापन करेंगे
Next articleशिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए डीएम की सख्त बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here