मिशन शक्ति 5.0: डीआईजी बस्ती के निर्देशन में रेंज में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सशक्तिकरण
बस्ती। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रेंज के तीन जनपदों बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में 28 सितंबर 2025 को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक माह के अभियान के अंतर्गत ये प्रयास महिलाओं व बालिकाओं को निडर बनाने पर केंद्रित रहे।
बस्ती ।रूधौली पुलिस ने प्रैक्सिस विद्यालय में पिंक शिकायत पेटिका का शुभारंभ कर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बताया कि पेटिका में बिना नाम-पता लिखे शिकायत डाली जा सकेगी। चाबी प्रधानाचार्य व प्रभारी निरीक्षक के पास रहेगी, सप्ताहांत में खोलकर गोपनीय कार्रवाई होगी। अन्य थानों ने गांवों में चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबर (1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी व पंपलेट वितरित किए।
संतकबीरनगर थाना महुली ने आरपी यादव इंटरनेशनल कॉलेज की कक्षा 8 की छात्रा प्रीति को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। प्रीति ने जनसुनवाई कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। छात्राओं को FIR प्रक्रिया, महिला अपराध कानून, हेल्पलाइन (1090, 1930 साइबर क्राइम, 112, 1098, 108 एम्बुलेंस, 181) व गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार व सरकारी योजनाओं पर जागरूक किया। यह पहल बालिकाओं में सकारात्मक सोच व नेतृत्व विकसित करने वाली है.
सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी इटवा ने ग्राम मऊ (थाना गोल्हौरा) में महिला चौपाल लगाकर हेल्पलाइन (1090, 181, 1076, 112, 1098, 108, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर, 1930 साइबर) की जानकारी दी। थाना कपिलवस्तु ने मदरसा सेराजुल उलूम (पंचगवा) में छात्राओं को जागरूक किया। ग्राम कटया के कंपोजिट विद्यालय में चौपाल से महिला अपराध रोकथाम व हेल्पलाइन पर चर्चा हुई।
ये कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 को गति देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम हैं।















