मिशन शक्ति 5.0: रूधौली थाने में पिंक शिकायत पेटिका का शुभारंभ, महिलाओं-बच्चियों को किया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0: रूधौली थाने में पिंक शिकायत पेटिका का शुभारंभ, महिलाओं-बच्चियों को किया जागरूक

बस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत रूधौली थाना पुलिस ने प्रैंक्सिस विद्यालय में पिंक शिकायत पेटिका का शुभारंभ कर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम हेड कांस्टेबल दीपक गोविंद राव, कांस्टेबल अनुभव, वेद प्रकाश पाण्डेय, महिला कांस्टेबल गोल्डी मौर्य व सावित्री ने कार्यक्रम आयोजित किया।

विद्यालय प्रबंधक सुशांत पाण्डेय, प्रधानाचार्य पंकज पाण्डेय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय सहित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पेटिका में महिलाएं व बच्चियां बिना नाम-पता लिखे शिकायत डाल सकेंगी। एक चाबी प्रधानाचार्य व दूसरी प्रभारी निरीक्षक के पास रहेगी। सप्ताहांत में दोनों की उपस्थिति में पेटिका खोली जाएगी, शिकायतों पर गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्रवाई होगी।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा, “यह अभियान अनवरत चलेगा। थाना क्षेत्र के सभी स्कूलों, कॉलेजों, तहसीलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, ब्लॉकों व सार्वजनिक स्थानों पर पिंक पेटिका लगाई जाएगी। प्रबंधन समितियों के सहयोग से महिलाओं को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज करने का अवसर मिलेगा।”

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112) व आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। थाना रूधौली पर भी पिंक पेटिका लगाई गई। यह पहल मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण को मजबूत करेगी। 

Previous articleप्रो. यूपी सिंह पंचतत्व में विलीन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा जगत में शोक
Next articleमिशन शक्ति 5.0: डीआईजी बस्ती के निर्देशन में रेंज में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सशक्तिकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here