मिशन शक्ति 5.0: डीआईजी गोरखपुर ने बलदेव प्लाजा में महिलाओं को किया जागरूक।

मिशन शक्ति 5.0: डीआईजी गोरखपुर ने बलदेव प्लाजा में महिलाओं को किया जागरूक।

गोरखपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के पहले दिन सोमवार को, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा के अवसर पर गोरखपुर में मंदिरों और बाजारों में भारी भीड़ रही। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में महिला पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बलदेव प्लाजा शॉपिंग मॉल सहित भीड़भाड़ वाले मार्केट क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।

महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 1098, 102, 108) की जानकारी दी। साथ ही, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और आत्मरक्षा के उपायों पर जागरूक किया गया। 

डीआईजी ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। बलदेव प्लाजा में मौजूद महिलाओं ने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और इस पहल का स्वागत किया। अभियान के तहत मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की तैनाती और एंटी रोमियो स्क्वॉड की सघन चेकिंग भी की गई। यह अभियान 30 दिनों तक चलेगा, जिसमें 44,177 महिला पुलिस कर्मी 57,000 ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

Previous articleस्मार्ट मीटर घोटाले में जीनस कंपनी पर सवाल, अभियंताओं के निलंबन से आक्रोश
Next articleगोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, सीएम योगी ने की कलश स्थापना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here