विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में प्रबुद्धजनों के संवाद कार्यक्रम सफल, छात्र-किसान-उद्यमियों ने दिए सुझाव

विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में प्रबुद्धजनों के संवाद कार्यक्रम सफल, छात्र-किसान-उद्यमियों ने दिए सुझाव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान के तहत शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को जिले में विभिन्न संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना को साकार करने का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रमों में छात्रों, किसानों, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रदेश के विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। 

नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस वीरेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल बी.आर. कुशवाहा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक कौशलेस कुमार सिंह और सेवानिवृत्त अभियंता शेखर अग्रवाल की प्रबुद्धजन टीम ने पिछले आठ वर्षों की सरकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजन डॉक्यूमेंट की तीन थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति के आधार पर 12 महत्वपूर्ण विषयों जैसे कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र, पशुपालन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी व इमेजिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्रामीण विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा व सुशासन पर चर्चा की

संवाद कार्यक्रम गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज, रतापुर से शुरू हुआ, जहां शिक्षक-छात्र संवाद में शिक्षा और कौशल विकास पर सुझाव दिए गए। फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों ने शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार और कौशल विषयों पर विचार रखे। आरडीए के सामुदायिक केंद्र रतापुर में उद्यमियों और व्यापारियों ने 2047 तक विकसित राज्य बनाने पर सुझाव दिए। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में किसानों ने जैविक खेती और कृषि प्रौद्योगिकी पर अपने विचार साझा किए। 

वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान प्रदेश की प्रगति और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हर परिवार से कम से कम एक सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सोम शर्मा ने अपील की कि सुझाव QR कोड या पोर्टल के माध्यम से दिए जा सकते हैं। बेहतर सुझावों को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। 

सभी ने एक स्वर में प्रदेश को समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, सीओ सिटी अमित सिंह, तहसीलदार शमीम अहमद, एडीएसटीओ महेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का माध्यम बनेगा।

Previous articleमहिला हितैषी ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान, एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next articleगांधी जयंती भव्यता से मनाई जाएगी, डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here