महिला हितैषी ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान, एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

महिला हितैषी ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान, एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

कुशीनगर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को डीपीआरसी कुशीनगर के सभागार में महिला हितैषी ग्राम पंचायतों के विकास पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांश शेखर ठाकुर और जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर आलोक प्रियदशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

उप निदेशक ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायतों को महिला हितैषी बनाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम सभाओं में महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जानी चाहिए और कार्यान्वित किए जाने चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदशी ने सुझाव दिया कि महिला प्रधानों को ग्राम सभाओं में महिलाओं के साथ मिलकर उत्कृष्ट कार्य करवाने चाहिए और पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहिए। उन्होंने एलएसडीजी के नौ लक्ष्यों के तहत संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल कर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और महिला हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक डॉ. सरिता गुप्ता ने खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकास और जेंडर व संचार पर महिला प्रधानों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षक आलोक तिवारी ने कहा कि महिला प्रधानों का स्वयं नेतृत्व मनरेगा, आवास योजना और ग्राम स्वराज योजना जैसे कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा।

बीडीओ पन्नालाल यादव ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत गठन और प्रधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिला प्रधानों को अपने अधिकारों और दायित्वों की समझ मजबूत हुई। अंत में विनोद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह कार्यशाला ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleडीएम ऑफिस में शुरू हुआ मुलाकाती पर्ची सिस्टम, समस्याओं के समाधान में तेजी और जवाबदेही तय।
Next articleविकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में प्रबुद्धजनों के संवाद कार्यक्रम सफल, छात्र-किसान-उद्यमियों ने दिए सुझाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here