सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शिक्षक दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन
संतकबीरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्ण आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सजा हुआ था, जहां छात्र-छात्राओं ने केक काटकर और फूल-मालाएं पहनाकर अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षक ही वह दीपक हैं जो छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोशन करते हैं। सभी बच्चों को अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनकी दी गई शिक्षा को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने समस्त जनपदवासियों को भी शिक्षक दिवस की बधाई दी।
छात्र-छात्राओं ने प्ले-वे से लेकर कक्षा 12 तक अपने क्लासरूम को दुल्हन की तरह सजाया। प्रत्येक कक्षा में रंग-बिरंगे गुब्बारे और सजावटी सामग्री से उत्सव का माहौल बनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने सभी कक्षाओं का दौरा किया, जहां बच्चों ने अपने शिक्षकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।















