शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन: संत कबीर नगर में प्रबंधन की अनुचित मांगों का विरोध

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन: संत कबीर नगर में प्रबंधन की अनुचित मांगों का विरोध

संतकबीरनगर। को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर संत कबीर नगर के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने प्रबंधन तंत्र की अनुचित मांगों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रबंधक संघ की साजिशों को नाकाम करने का संकल्प लिया, जो शिक्षकों की उपलब्धियों और अनुदान पर हमला बोल रहा है। सेमरियावां के ए.एच. एग्री. इंटर कॉलेज, दुधारा में प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। द्विवेदी ने कहा, “प्रबंधक संघ की अनुचित मांगें शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात हैं। इनके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाना होगा। शिक्षकों का अनुदान छीनने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” खलीलाबाद, मेहदावल, धनघटा तहसील क्षेत्रों के मुड़ाडीहा, कुशुरू, बखिरा, रमवापुर, मेहदुपार, बोर व्यास निघूरी, पचपेड़वा और पचपोखरी में भी शिक्षकों ने विरोध दर्ज किया। धनघटा के श्री सीताराम इंटर कॉलेज, सिरसी में जिला अध्यक्ष महेश राम ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षकों की उपलब्धियों को कमजोर करने की साजिश चल रही है। यदि शिक्षक समुदाय सजग नहीं हुआ, तो मिली सुविधाएं छिन सकती हैं।” उमरिया बाजार, मुखलीसपुर, भोगीपुर, देवकली, हरिहरपुर, टुंपार और सिकताहा में भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

खलीलाबाद के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में जिला मंत्री गिरजानंद यादव ने कहा, “सरकार और प्रबंधक मिलकर शिक्षकों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए, तो सहायता प्राप्त विद्यालयों में नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा।” भदाह, मगहर, सीकरी और सिंहतीकर में भी प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुनीत कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, कमर आलम, इस्तियाक अंसारी, फिरोज अहमद, अभिषेक त्रिपाठी, गोपाल जी सिंह, अफजल खान, अरशद जलाल, अभय शंकर शुक्ला, महेश्वर सिंह, मंगल प्रसाद, विनोद कुमार चौरसिया, जयहिंद, जितेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। यह आंदोलन शिक्षकों की एकजुटता और उनके हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleहेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म प्रयास का आरोप जांच में झूठा, महिला ने स्वीकारी गलती 
Next articleगीडा में ₹2,251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, डबल इंजन सरकार की नई पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here