प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। थाना बखिरा पुलिस ने प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल सिंह उर्फ भूपेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अगुआई में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। 

मामला मुकदमा संख्या 273/2025, धारा 191(2), 191(3), 109(1), 352, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। 16 जुलाई 2025 को वादी देवेंद्र यादव ने थाना बखिरा पर शिकायत दर्ज की थी कि उसी दिन तिघरा ब्लॉक पर राहुल सिंह और उनके साथियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की। इस मामले में पहले दो अभियुक्तों शिवम पाठक और अमन पाल को 27 जुलाई 2025 को जेल भेजा गया था, जबकि 29 जुलाई 2025 को अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 

29 अगस्त 2025 को राहुल सिंह को सिहटीकर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल बाल गोविंद गौड़ और कांस्टेबल प्रवेश यादव शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस की अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

Previous articleझूठी लूट की सूचना देने वाले के खिलाफ अभियोग दर्ज।
Next articleजिला स्थाई समिति की बैठक: प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here