झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत मुकदमा दर्ज

झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत मुकदमा दर्ज

जिले में एक हैरान  करने वाला मामला सामने आया है जहां झटका मशीन से एक महिला की मौत हो गई इसी मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर में फसल सुरक्षा के लिए खेत में लगाये गये झटका मशीन के करंट के चपेट में आने से बुधवार को महिला की हो गयी थी। गुरुवार को मृतका के पति रामचरन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

माधोपुर गांव के रिटायर फौजी रमेश चौरसिया अपने खेत में धान के फसल की जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत में झटका मशीन लगाये थे। सटे बगल में रामचरन का खेत में उर्द की फसल है। बुधवार को रामचरन चौरसिया की पत्नी 60 वर्षीया गुजराती देवी खेत में उर्द तोड़ने गयी थी । झटका मशीन के करंट के चपेट में आकर गिर गई। करीब 11 बजे तक गुजराती देवी घर नहीं गयी तो परिजन खेत पहुंचे तो बाड़ के तार पर गिरी पड़ी थी और मौत हो चुकी थी।

Previous articleहनुमान जी के मंदिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ  हुआ हवन 
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here