हनुमान जी के मंदिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ  हुआ हवन 

 

हनुमान जी के मंदिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ  हुआ हवन

गोरखपुर /गिडा/पिपरौली।क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास में प्राचीन काली मंदिर के सटे नवनिर्मित हनुमान मंदिर मे हनुमानजी प्रतिमा मे प्राणप्रतिष्ठा किया गया।जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।
बताते चले की हनुमान मंदिर निर्माण हेतु महाशिवरात्रि के दिन 18फरवरी को भूमि पूजन किया गया था।मंदिर निर्माण केसाथ हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा मे दो दिवसीय अनुष्ठान के हवन किया गया विशाल भंडारे का आयोजन कल किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला रहेंगे। हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर के ग्रामवासी बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि यह प्राचीन मंदिर काली जी के बगल में स्थापित हुआ है ग्राम वासियों का मानना है कि हो रही घटनाओं से भी ग्राम वासियों को निजात मिलेगी।

युवाओं ने निभाई भागीदारी तैयार हो गया मंदिर

जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने अपनी भागीदारी निभाई।
मंदिर निर्माण युवा समाजसेवी मानवेन्द्र शाही और रंगोली सिंह का जनसहयोग सभी ने सराहा।
रमेन्द्र सिंह , उदयराज सिंह, सूरज शेंगर, प्रदीप मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, दिनेश वर्मा, अर्जुन पासवान, रामफेर मौर्य, विजय यादव, सन्तोष विश्वकर्मा, हरिनाथ विश्वकर्मा, रामसकल विश्वकर्मा, कृपाशंकर, सत्यप्रकाश सिंह , रविन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, सोहन शर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

Previous articlePPS घनश्याम Dy SP सुरक्षा गोरखपुर बने* PPS श्याम देव Dy SP यातायात गोरखपुर बने
Next articleझटका मशीन के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here