प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। वे यहां गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहेंगे। इसे लेकर गोरखपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को डीएम कृष्णा करूणेश, SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने गीता प्रेस पहुंचकर जायजा लिया। डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया, प्रधानमंत्री का 7-8 जुलाई को गोरखपुर में कार्यक्रम तय हुआ है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, अभी पीएम के कार्यक्रम को लेकर पीएमओ से लिखित रूप से सूचना नहीं आई है। लेकिन, मौखिक रूप से मिली सूचना के आधार पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जबकि, गीता प्रेस के मैनेजर लाल मणि तिवारी ने कहा, 7 जुलाई को प्रधानमंत्री के गीता प्रेस आने की सूचना डीएम के जरिए मिली है। अधिकारियों ने इसकी सूचना देने के साथ ही गीता प्रेस परिसर का जायजा भी लिया है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे गीता प्रेस आएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही उनका मिनट-टू मिनट कार्यक्रम भी मिल जाएगा।















