आग का गोला बनी कार लोगों ने कूदकर बचाई जान

आग का गोला बनी कार लोगों ने कूदकर बचाई जान

 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर से खबर है कि गोरखपुर में एक चलती कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धर्मशाला ओवरब्रिज पर कार में लगी आग को देखकर राहगीरों रुक गए। कार के अंदर बैठे लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को खबर कर दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना शहर में स्थित धर्मशाला ओवरब्रिज का है।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर निवासी बीरेंद्र साहनी ने अपनी कार सर्विस के लिए गुलरिहा स्थित एजेंसी पर दी थी। बताते हैं कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे एजेंसी से कार लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी धर्मशाला पुल पर पहुंची तो कार में आग लग गई। कार में धुंआ उठता देखकर गाड़ी के अंदर बैठे लोग नीचे उतरे। इसी बीच आग की लपटें तेज हो गईं। कार में आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग पर काबू पाया। बीच ओवरब्रिज पर कार में आग लगने से काफी देर तक जाम लगा रहा।

Previous articleट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा गांव
Next articleकाम करने के दौरान गड्ढे में गिरा युवक इलाज के दौरान मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here