ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा गांव
गोरखपुर/ पिपरौली
क्षेत्र के नौसढ पावर हाउस के अंतर्गत ग्रामसभा नेवास गांव का 100 केवी ट्रांसफॉर्मर सुबह से ही जला पड़ा जिसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई। पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।जिससे करीब सौ घर अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दिया था। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सका बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही। ग्रामीण सोनू सिंह, मनेंद्र शाही, प्रमोद ,राजेश नाउ दयाशंकर गुप्ता, शिव कुमार पासवान, विजय यादव, दिग्विजय सिंह , बिरजू बालू ,उदय राज आदि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण सोमदत्त शर्मा ने बताया कि कर इसे हर हाल में ठीक करा दिया जाएगा और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी।















