जल जमाव से निपटने के लिए महापौर की सख्ती, त्वरित राहत के लिए बनी रणनीति।

 जल जमाव से निपटने के लिए महापौर की सख्ती, त्वरित राहत के लिए बनी रणनीति।

 

गोरखपुर: बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश से गोरखपुर में जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे मुख्य सड़कों, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में आवागमन बाधित हुआ। इस चुनौती से निपटने के लिए महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आपात बैठक की। बैठक में अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

महापौर ने प्रभावित क्षेत्रों की फील्ड रिपोर्ट की समीक्षा की, जिसमें जल स्तर, यातायात बाधा और पंपिंग स्टेशनों की स्थिति पर चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि जल निकासी के लिए अतिरिक्त मोबाइल पंप और सक्शन मशीनें लगाई जाएं। प्रत्येक वार्ड में 24 घंटे निगरानी दल तैनात करने, हेल्पलाइन (8810709390, 1533) पर शिकायतों का तत्काल समाधान करने और ओवरलोड पंपिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त पंप लगाने के आदेश दिए। 

 

जल निकासी के बाद फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि जलजनित बीमारियों को रोका जा सके। महापौर ने नालों और नालियों के निर्माण में ढाल पर ध्यान देने, बड़े नालों पर स्लैब/कवर लगाने और गहरे गड्ढों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। सड़क व नाला निर्माण में देरी पर अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

 

निर्माण कार्यों में यातायात और स्थानीय निवासियों को कम असुविधा हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाने और जर्जर भवनों की जांच के लिए मुख्य अभियंता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

Previous articleसूर्या स्कूल में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के साथ शिक्षा में क्रांति।
Next articleत्योहारों की सुरक्षा के लिए यूपी-बिहार बॉर्डर पर सघन चेकिंग, सोनभद्र पुलिस अलर्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here