डीएम हर्षिता माथुर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश।

डीएम हर्षिता माथुर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश।

 

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली और निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीएम ने परिवहन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, वन, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प और नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की गहन समीक्षा की। कम वसूली वाले विभागों को तत्काल सुधार लाने और लक्ष्य पूर्ति के लिए कड़े निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि सभी विभाग बेहतर समन्वय और प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्य हासिल करें। डीएम ने अपर जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता लाने और लेखपालों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद ही जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा। सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, सभी उपजिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम की सख्ती और स्पष्ट दिशा-निर्देशों से राजस्व वसूली में तेजी लाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Previous articleडीएम हर्षिता माथुर ने राजनैतिक दलों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण।
Next articleस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर रायबरेली में डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here