रवि किशन ने ब्रह्मकुमारी बहनों संग बांधा रक्षाबंधन का बंधन।

रवि किशन ने ब्रह्मकुमारी बहनों संग बांधा रक्षाबंधन का बंधन।

 

गोरखपुर। शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर लोकसभा सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला शाहपुर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के ‘राखी मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे। ब्रह्मकुमारी बहनों ने उनका पारंपरिक स्वागत कर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस अवसर पर सांसद ने देशवासियों और गोरखपुरवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

 

अपने संबोधन में रवि किशन ने कहा, “रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, एक संस्कार है, जो विश्वास, प्रेम और नारी सम्मान सिखाता है। बहनों की मुस्कान भाई की सबसे बड़ी पूंजी है, और उनकी सुरक्षा-सम्मान हमारी जिम्मेदारी।” उन्होंने जोड़ा कि यह पर्व परिवार व समाज में एक-दूसरे के प्रति कर्तव्य का संदेश देता है, जिसका आज और महत्व है। सांसद ने ब्रह्मकुमारी संगठन के नारी सशक्तिकरण और आध्यात्मिक जागरूकता के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

 

राखी बंधवाने के बाद रवि किशन ने बहनों को आशीर्वाद दिया और कहा, “यह बंधन धागे का नहीं, विश्वास और त्याग का प्रतीक है। नारी सम्मान से ही समाज का उत्थान होगा।” कार्यक्रम में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया, जिससे सौहार्द और उल्लास का माहौल बना।

Previous articleसलाखों के बीच राखी का पवित्र बंधन, बहनों की नम आंखें।
Next articleरक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here