चतुर्वेदी परिवार में रक्षाबंधन का उत्सव: बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र की दुआ।

संतकबीरनगर। को रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस त्योहार पर चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिटहा में भी उत्साहपूर्ण माहौल रहा। चतुर्वेदी परिवार की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा व सम्मान का वचन दिया।
जिले के प्रतिष्ठित चतुर्वेदी परिवार में रक्षाबंधन का आयोजन परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ हुआ। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक जय चौबे, सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने अपनी बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार प्रदान किए। बहनों ने तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर भाइयों के दीर्घायु और कर्तव्य निष्ठा की प्रार्थना की। इस दौरान परिवार में खुशी और एकता का माहौल रहा।
पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हर भाई को अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान के लिए प्रेरित करता है। सभी भाई इस वचन को निभाएं और समाज में प्रेम व एकता को बढ़ावा दें।” डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर परिवार और समाज में सौहार्द की कामना की, जबकि राकेश चतुर्वेदी ने बच्चों और युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।















