रक्षाबंधन पर भीषण जाम: वाहन रेंगते रहे, यात्रियों को परेशानी।

रक्षाबंधन पर भीषण जाम: वाहन रेंगते रहे, यात्रियों को परेशानी।

 

गोरखपुर। शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूरे भारतवर्ष में उत्साह का माहौल रहा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों से निकलीं, जिसके चलते गोरखपुर के सहजनवां से भीटी मार्ग और एनएच-27 पर भीषण ट्रैफिक जाम देखा गया। कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक जाम में फंसे लोग हताश और परेशान दिखे। 

 

रक्षाबंधन के त्योहार के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। खासकर सहजनवां क्षेत्र में एनएच- 27 पर जाम की स्थिति बदतर हो गई। यात्रियों ने बताया कि कई घंटों से वे जाम में फंसे थे, जिससे उनकी यात्रा में देरी हुई। त्योहार की खरीदारी और यात्रा के लिए निकले लोगों की भीड़ ने स्थिति को और जटिल बना दिया। 

 

सहजनवां थाना अध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन के कारण वाहनों की संख्या बढ़ी है, लेकिन हमारी टीम जाम हटाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 

खबर लिखे जाने तक अब भी जाम लगा हुआ है।

Previous articleगीडा में फिल्मी अंदाज में लूट: क्राइम ब्रांच का दरोगा बनकर 90 हजार की ठगी, पुलिसकर्मियों पर संदेह।
Next articleचतुर्वेदी परिवार में रक्षाबंधन का उत्सव: बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र की दुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here