यात्री गण कृपया ध्यान दें आवश्यक सूचना

यात्री गण कृपया ध्यान दें आवश्यक सूचना

उत्तर प्रदेश गोरखपुर।

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल का संचलन एक फेरे के लिए बढ़ाया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 30 जून, 2023 को छपरा से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर रात 8.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान स्पेशल 02 जुलाई, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिन में 12.45 बजे प्रस्थान कर देर रात 12.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 03.15 बजे सीवान पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

Previous articleगोरखपुर करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
Next articleसमीक्षा बैठक करेंगे राज्य सूचना आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here