गोरखपुर करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

उत्तर प्रदेश गोरखपुर से खबर है कि करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत का मामला सामने आया है जिसकी तहरीर गुलरिया थाने में दे दी गई है। परिजनों को भैंस की मौत का बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से बड़ी हानि हुई है।

 

गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा करमौरा तेलिया टोला में शनिवार की सुबह 8.30 बजे के लगभग अचानक पोल में करंट उतरने से दो भैसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी।

करमौरा के तेलिया टोला में नाद के पास लगे विद्युत पोल में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से अनिरुद्ध गुप्ता की दो भैसों मौत हो गई। पीड़ित द्वारा मृत दोनों भैसों की कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि दोनों भैंस शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे नाद पर चारा खा रही थी। इसी दौरान अचानक पास लगे विद्युत पोल में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आकर दोनों भैसों की मौत हो गई। पीड़ित द्वारा लिखित तहरीर गुलरिहा थाने में दी है।

Previous articleनवनियुक्त एसएसपी अयोध्या राजकरण नैयर
Next articleयात्री गण कृपया ध्यान दें आवश्यक सूचना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here