राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खोला विकास का नया द्वार: कृषि प्रदर्शनी और गुड़ इकाई का उद्घाटन

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खोला विकास का नया द्वार: कृषि प्रदर्शनी और गुड़ इकाई का उद्घाटन

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार बस्ती के कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि उत्पाद प्रदर्शनी और गुड़ प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में उन्होंने 5 किसानों प्रेम प्रकाश सिंह (विपणन), अहमद अली (सब्जी उत्पादन), गीता (महिला समूह), अवनीश कुमार सिंह (मौसमी/आम उत्पादन), और देवांश पांडेय (ड्रैगन फ्रूट) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्यपाल ने किसानों के उत्पादों की सराहना की और विपणन पर जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष और वज्रपात पर शोध की जरूरत बताई, साथ ही दूध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट से बचने के लिए स्व-उत्पादन की सलाह दी। कुपोषण मिटाने के लिए हरी सब्जियां, चना, मूली और ड्रैगन फ्रूट को आहार में शामिल करने का सुझाव दिया। 

 

राज्यपाल ने 12 किसानों द्वारा भेंट किए गए उत्पादों को देखकर उन्हें राजभवन में प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया। जिला प्रशासन और कुलपति को राजभवन में किसान उत्पाद प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पॉली हाउस में बारहमासी फल पौधों और आम की 90 प्रजातियों की तारीफ की। 

 

उन्होंने हर परिवार से एक बच्चे को किसान बनाने, लड़कियों की शिक्षा और समान व्यवहार पर जोर दिया। गरीब, अपंग और कुष्ठ आश्रम के बच्चों की मदद की अपील की। राज्यपाल ने चंदन का पौधा रोपकर ‘वृक्ष माँ’ अभियान को बढ़ावा दिया और मत्स्य तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, SP अभिनंदन, विधायक अजय सिंह सहित 155 किसान और अधिकारी मौजूद रहे। 

Previous articleगीडा की गोरखपुर को सौगात: 5,825 करोड़ का निवेश, 8,500 नौकरियों के साथ औद्योगिक क्रांति
Next articleकिन्नर समुदाय को राज्यपाल आनंदीबेन का आशीर्वाद: डिजिटल बोर्ड और गरिमा गृह की सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here