आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना जगतपुर के मलपुरा, थाना डलमऊ के जोहवानटकी और थाना गुरबख्शगंज के बडेन का पुरवा में छापेमारी की गई। इस दौरान 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 210 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। दो अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी















