भानपुर तहसील में 36 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, तीन का मौके पर निस्तारण डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

भानपुर तहसील में 36 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, तीन का मौके पर निस्तारण

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बस्ती। भानपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में हुआ। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी जनसुनवाई की।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उप जिलाधिकारी नौसीन सिद्दीकी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 33 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

समाधान दिवस में डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनंद गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, डिप्टी सीवीओ डॉ. बलराम चौरसिया, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleतहसील दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, 14 मामलों का मौके पर निस्तारण 130 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, लंबित मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here