बिजली खंभा लगाने के विवाद में 22 महिलाएं गिरफ्तार सड़क जाम की आशंका के बीच दोनों पक्षों की महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई

बिजली खंभा लगाने के विवाद में 22 महिलाएं गिरफ्तार

सड़क जाम की आशंका के बीच दोनों पक्षों की महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई

संतकबीरनगर। बिजली का खंभा लगाने को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार को बेलहरकला पुलिस ने दोनों पक्षों की 22 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जंगल दशहर और ग्राम बेलवा ठकुराई की महिलाएं बिजली का खंभा लगाने के विरोध को लेकर पहले भी सड़क जाम करने के उद्देश्य से एकत्र हुई थीं। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं को समझाकर वापस भेज दिया था। शनिवार को दोनों पक्षों की महिलाएं फिर थाना परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर हंगामा करने लगीं।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर प्रथम पक्ष की छह और दूसरे पक्ष की 16, कुल 22 महिलाओं को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालजी पासवान, कांस्टेबल संतोष चौहान, ओमप्रकाश चौरसिया तथा महिला कांस्टेबल ऋचा शुक्ला, कोमल देवी, श्रद्धा द्विवेदी और आकांक्षा सिंह शामिल रहीं

Previous articleफरियादियों की सुनी पुकार, लापरवाही पर होगी कार्रवाई संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, मौके पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
Next articleकिसानों को दलहन-तिलहन के निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित डीएम और एसपी ने किसानों को बांटे बीज, कृषि योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here