हाटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

हाटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

 

कुशीनगर। हाटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

दोनों अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान शासन की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई, और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

Previous articleसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। 
Next articleबिजली निजीकरण के विरोध में 234वें दिन भी बिजली कर्मियों और अभियंताओं का जोरदार प्रदर्शन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here