एडीजी और डीआईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
गोरखपुर। एडीजी गोरखपुर जोन और डीआईजी गोरखपुर ने 21 जुलाई से शुरू होने वाले रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण की तैयारियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन, गोरखपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी गोरखपुर भी मौजूद रहे। एडीजी ने प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की और डीआईजी व एसएसपी के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना था ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण मिल सके। एडीजी ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया।















