मेगा कैंप में 82 शिकायतों का समाधान, 4.61 लाख राजस्व वसूली
संतकबीरनगर। विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद में तीन दिवसीय मेगा कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 126 उपभोक्ताओं ने गलत बिल, खराब मीटर, नए कनेक्शन और भार वृद्धि जैसी शिकायतें दर्ज कीं, जिनमें 82 का तत्काल समाधान किया गया। कैंप में 85 उपभोक्ताओं से 4.61 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चल रहे इस मेगा कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। शनिवार को कैंप का अंतिम दिन है। खलीलाबाद विकास खंड सभागार में सुबह 10:30 बजे माननीय विधायक खलीलाबाद और धनघटा के वन विभाग गेस्ट हाउस में दोपहर 2 बजे माननीय विधायक धनघटा की उपस्थिति में कैंप आयोजित होगा। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं।















