मण्डलायुक्त अनिल ढिंगरा की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था पर बैठक।
गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल ढिंगरा की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीआईजी रेंज डॉ. एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, सीओ कोतवाली ओमकार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मण्डलायुक्त ने ट्रैफिक सिग्नल को प्रभावी करने, जाम की समस्या के समाधान और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों से समन्वय बनाकर यातायात प्रबंधन को और बेहतर करने पर जोर दिया गया।















