पांच किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

 पांच किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पांच किशोर अनुराग यादव (12), आजाद (12), किशन (13), अनीस चौहान (12) और युसूफ (13) बुधवार शाम से लापता हैं। 24 घंटे से अधिक बीतने के बावजूद उनका पता नहीं चला। परिजनों ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

 

जोगेंद्र यादव (उस्का खुर्द) ने बताया कि 16 जुलाई की शाम 3 बजे उनका बेटा अनुराग और तितौवा व केरमुआ माफी के चार अन्य किशोर गुल्लक तोड़कर पैसे लेकर घर से निकले। मोहल्ले के वीर पुत्र संजय भट्ट ने बताया कि किशोरों ने उसे भी लखनऊ चलने को कहा, पर उसने मना कर दिया। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लखनऊ जाने की आशंका पर जांच कर रही है। 

Previous articleगाली-गलौज वाली रील्स पर पुलिस की सख्ती, अकाउंट बंद करने की कार्रवाई शुरू।
Next articleसंतकबीरनगर: कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन, हाईवे पर बड़े वाहनों पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here