मुख्य राजस्व अधिकारी ने 48 रजिस्ट्री कर विकास कार्यों को गति दी।
गोरखपुर: महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजा वितरण के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी ने बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय में 48 रजिस्ट्री कराईं। यह कदम शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में उठाया गया है।सरकार द्वारा भू-स्वामियों को मुआवजा देने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपी थी, जिसे वे कुशलता से निभा रहे हैं।
आज की रजिस्ट्री में तिनकोनिया नंबर एक और दो में 15, जंगल धुषण में 10, महताब राय में 3, रामपुर नयन में 3, और विरासत गलियारा में 17 रजिस्ट्री शामिल हैं। यह पहल सड़क चौड़ीकरण जैसे विकास परियोजनाओं को सुचारु रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।















