श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विधायक विपिन सिंह ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मिर्जापुर मण्डल में आयोजित संगोष्ठी में गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक विधान, एक प्रधान, एक निशान” का जो नारा दिया और अखंड भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उस स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने धारा 370 समाप्त कर साकार किया।
उन्होंने कहा, “केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार अभूतपूर्व विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में गोरखपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा लोकार्पित आयुष विश्वविद्यालय इस विकास यात्रा का स्वर्णिम अध्याय है।” विधायक ने डॉ. मुखर्जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी पावन स्मृति को नमन किया और कहा कि यह दिन उनके बलिदान को याद करने का अवसर है।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, वरिष्ठ नेता हरि जी पाण्डेय, अमितेश्वर पाण्डेय, देवेंद्र धर दूबे, सतीश यादव, राकेश सिंह, वशिष्ठ गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने का मंच प्रदान किया।















