एसडीएम सदर दीपक गुप्ता का विकास पर जोर, 3 दिन में प्रमाणपत्र, स्पॉट मेमो के साथ जाँच अनिवार्य.
गोरखपुर। नवागत एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने सदर तहसील सभागार में अधिकारियों, कानूनगो और लेखपालों के साथ बैठक कर तहसील अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं—विरासत गलियारा, गोंडधोइया नाला, असुरन पिपराइच, भटहट और सोनबरसा बासथान चौड़ीकरण—को बिना बाधा समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने क्षेत्र के काश्तकारों को लाकर रजिस्ट्री तुरंत कराएँ। यदि कोई अड़चन हो, तो स्वामियों से आपसी सहमति बनाकर समाधान करें, ताकि परियोजनाएँ समयबद्ध पूरी हों।
एसडीएम ने परियोजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और लक्ष्यों पर निरंतर कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र 3 दिन के भीतर आवेदकों को उपलब्ध कराएँ। जाँच के लिए भेजे गए मामलों में स्पॉट मेमो और फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि काश्तकारों को बेवजह परेशान करने वाले लेखपालों या कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने नायब तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे अपने न्यायालय के वादों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करें। उन्होंने परियोजनाओं की सफलता के लिए प्रभावी प्रबंधन और टीमवर्क पर जोर देते हुए सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को कहा।
बैठक में उपजिलाधिकारी/तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह (नोडल, गोंडधोइया नाला), नीरू सिंह, आकांक्षा पासवान, अरविंद नाथ पांडेय, कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे। यह बैठक विकास कार्यों को गति देने और जन सुविधाओं















