पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर अपराधी नूरे आलम अवैध पिस्टल के साथ धराया।

पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर अपराधी नूरे आलम अवैध पिस्टल के साथ धराया।

 

गोरखपुर।

गोरखपुर की बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने मऊ जनपद के दोहरीघाट निवासी कुख्यात अपराधी नूरे आलम को गुरुवार को सिधुआपार के पास से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। उसके पास से एक .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। नूरे आलम के खिलाफ बड़हलगंज, जीयनपुर और मधुबन थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत, थानाध्यक्ष बड़हलगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तनवीर खान की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि नूरे आलम एक शातिर अपराधी है और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Previous articleआबकारी सेक्टर 2 की टीम ने देसी शराब ठेकों का सुबह किया निरीक्षण, नोटिस जारी
Next articleनवनियुक्त एडीएम प्रशासन सहदेव कुमार मिश्र ने संभाला पदभार: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here