आबकारी सेक्टर 2 की टीम ने देसी शराब ठेकों का सुबह किया निरीक्षण, नोटिस जारी
गोरखपुर: शुक्रवार आबकारी सेक्टर 2 के इंस्पेक्टर श्याम कुमार गुप्ता और एस.एन. वर्मा की टीम ने शुक्रवार सुबह देसी शराब के ठेकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दाउदपुर, अहलादादपुर कोलिया और बाघागाड़ा क्षेत्र के ठेकों का निरीक्षण हुआ, जहां समय से पहले खुलने की अनियमितता पाई गई। आबकारी विभाग ने नियमों के अनुसार इन ठेकों को नोटिस जारी किया और आगे की कार्रवाई की बात कही गई। यह कदम अवैध शराब व्यापार पर नियंत्रण और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।















