लापरवाही पर एसपी की सख्त कार्रवाई: दो दरोगा निलंबित, पांच पुलिसकर्मी इधर-उधर।।

लापरवाही पर एसपी की सख्त कार्रवाई: दो दरोगा निलंबित, पांच पुलिसकर्मी इधर-उधर।।

 

संतकबीरनगर: पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए दो चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया और चार दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया। यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही और जनसुनवाई में शिथिलता बरतने के कारण की गई। 

एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी अशोक कुमार दूबे को हटाकर कलेक्ट्रेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी रहे मोतीलाल यादव को मगहर चौकी भेजा गया। पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक (एसआई) अजीत प्रताप सिंह को जिला कारागार चौकी का प्रभारी बनाया गया, जबकि साइबर क्राइम थाने से एसआई अमरनाथ यादव को औद्योगिक क्षेत्र चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, पुलिस लाइंस से मुख्य आरक्षी सुमन को अभियोजन कार्यालय में तैनात किया गया। 

एसपी संदीप मीना ने बताया कि जेल चौकी प्रभारी जयराम सिंह यादव और मगहर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को जनसुनवाई में शिथिलता, विवेचना में ढिलाई, महिला अपराधों की रोकथाम में लापरवाही, और आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने में असफलता के कारण निलंबित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

Previous articleपड़ोसी के घर बरामदे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप।
Next article15 साल पुराना बेलहर कब्रिस्तान विवाद: पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल दोषमुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here