प्याऊ लगाना मानवीय कार्य: एसपी नार्थ सन रोज संस्थान ने बरगदवां चौक पर शुरू किया 20 दिवसीय प्याऊ

प्याऊ लगाना मानवीय कार्य: एसपी नार्थ

सन रोज संस्थान ने बरगदवां चौक पर शुरू किया 20 दिवसीय प्याऊ

गोरखपुर,  भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए सन रोज संस्थान ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगदवां चौक के पास प्रगति रिजॉर्ट के सामने 20 दिवसीय प्याऊ स्टॉल की शुरुआत की। इस नेक पहल को पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र श्रीवास्तव ने मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम कार्य बताया। 

प्याऊ का उद्घाटन एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में स्वच्छ और शीतल जल की व्यवस्था करना न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि यह मानवता की सच्ची सेवा है। सन रोज संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। 

संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना के नेतृत्व में किशन अग्रवाल, एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स, और सेंटर फॉर ब्रेन एंड स्पाइन के सहयोग से यह प्याऊ लगाया गया। उद्घाटन समारोह में न्यूरोसर्जन डॉ. सौरव श्रीवास्तव ने भी संस्थान के पुनीत कार्य की प्रशंसा की और इसे सामाजिक एकजुटता का शानदार उदाहरण बताया। 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैच और स्मारिका भेंटकर किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने राहगीरों को स्वयं शीतल जल पिलाकर प्याऊ की शुरुआत की। विवेक कुमार अस्थाना ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्याऊ की व्यवस्था में डॉ. सुरहिता करीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष उमेश चंद, सचिव महेंद्र कश्यप, उपसचिव देश दीपक, प्रचार सचिव सुमित कुमार रावत, उप प्रचार सचिव कुलदीप शर्मा, इरफान मुगल, शिवपाल विश्वकर्मा, दीपक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह प्याऊ अगले 20 दिनों तक राहगीरों को मुफ्त स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराएगा, जो गर्मी में राहत और सामाजिक सेवा का अनूठा प्रयास है। यह पहल न केवल जरूरतमंदों की मदद करेगी, बल्कि समाज में दूसरों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करेगी। 

Previous articleई-ऑफिस लागू करने का सख्त निर्देश: सीडीओ।
Next articleशाही ग्लोबल हॉस्पिटल: 11 बच्चों को मुफ्त हृदय सर्जरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here