कुछ लोगों के लिए शोपीस बना पानी की टंकी, नहीं मिलता हर घर को पानी

हर घर नल हर घर जल योजना के तहत नहीं मिल पाया जल

घर घर टोटी से पानी योजना हुआ नाकाम

 गोरखपुर/पिपरौली/ सहजनवा 

सहजनवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवास विकास खण्ड पिपरौली जिला गोरखपुर के ग्राम पंचायत नेवास के राजस्व ग्राम कुसम्ही राष्ट्रीय पेय जल योजना अंतर्गत कार्यदाई संस्था द्वार प्रथम प्रकल्प खंड उत्तर प्रदेश जल निगम गोरखपुर द्वारा पानी की टंकी का निर्माण 2015 को कराया गया था। उक्त पानी की टंकी के लोकार्पण के समय से ही ग्राम पंचायत के एक तिहाई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के समय गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया सप्लाई पाइप हमेशा टूटता रहता है जिस के संबंध में कई बार शिकायत के बावजूद जल निगम विभाग , तहसील दिवस पर भी शिकायत किया गया था लेकिन जिम्मेदारों ने द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया । जिससे ग्राम पंचायत

निवास के कुसम्ही गांव में टंकी रहते हुए भी नेवास और बरवार गांव के तमाम घरों में पानी न पहुंचने से इस भीषण धूप में स्वच्छ पानी के बिना वहां के लोग रहने को मजबूर हैं

भीषण गर्मी में पानी के बिना तड़प रहे हैं । ग्राम पंचायत नेवास के कुछ लोग

शिव कुमार पासवान, श्री चंद्र मौर्य रामप्रसाद, सुरेश, अयोध्या प्रसाद, सूरज सिंह बंटू शाही प्रधान मुरारी लाल मौर्य आदि लोगों ने मातहत अधिकारिय से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई अधिकारी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। यदि ग्राम पंचायत के जिन घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है इन घरों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो रहा तो लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

उक्त के बारे में जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार से वार्ता होने पर उन्होंने बताया की सूचना मिली है बहुत ही जल्द जांच करा कर ठीक कराया जाएगा।

अंतिम पायदान पर नहीं मिल पा रही सरकार की सुविधाएं

परेशानियों का सामना कर रहे हैं

शिकायत ग्राम प्रधान मुरारी लाल मौर्या, रउफ अहमद, निजामुद्दीन, बार कल्ला, दयालु, आदमी सज्जाद, गोविंद , कमालुद्दीन, अहमद रजा आदि लोगों ने जल्द ठीक कराने की मांग की है।

—– इस संबंध में मुरारी लाल मौर्य प्रधान नेवास कहते हैं कि इसकी शिकायत हमारे द्वारा पत्रक दे कर के तहसील दिवस पर दिया गया था जिसका संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया है जिससे सरकार की हर घर जल योजना के तहत अभी तक अंतिम घर तक नहीं पहुंच पाया है।

——कमालुद्दीन अहमद कहते हैं कि 2015 से ही यह शोपीस हम लोगों के लिए बना हुआ है कई बार इसकी शिकायत जल निगम को भी किया गया था लेकिन अभी तक इसका कोई सुध नहीं ले पाया है जिसके वजह से अभी तक मौसर नहीं हो पाया। सुविधाएं मिल जाए तो काफी बेहतर हो जाएगा प्रचंड गर्मी में लोग उसका लाभ मिल जाए यही मांग है हमारी।

——-मानवेंद्र शाही का कहना है कि यह सुविधाएं हर व्यक्ति का मूल अधिकार है जल जीवन मिशन के तहत सरकार हर व्यक्ति को यह लाभ दे रही है लेकिन धरातल पर भी यह योजना उत्तर नहीं पाई हम मांग करते हैं कि यह योजना हमारे ग्राम पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति को मिले।

——– बरवार निवासी दुर्गेश कुमार का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत में कुछ ही घरों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है देख कर के मन में बड़ा ही कष्ट होता है कि सरकार सभी दावे जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं काश यह सुविधाएं हमको मिल जाए तो इस गर्मी में सोने पर सुहागा हो जाएगा।

Previous articleखबर का हुआ असर जागे जिम्मेदार स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू
Next articleघर से तैयारी कर नीट परीक्षा परिणाम तक का सफर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here